बाप्पा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बाप्पा संज्ञा पुं॰ [देश॰] चारणों द्वारा वर्णित इतिहास के अनुसार बल्लभी वंश के महाराज गुहादित्य से आठवीं पीढ़ी में उत्पन्न नगादित्य का पुत्र । विशेष—जब वह छोटा था तब इसके पिता को भीलों ने मार ड़ाला था । इसकी रक्षा इसकी माता ने और ब्राह्मण पुरोहितो ने की थी । यह नागोद में ब्राह्मणों की गाएँ चराया करता था, जहाँ इसको हारित ऋषि और एकलिंग शिव का दर्शन चित्तौर जाकर वहाँ अपना अधिकार जमाया और पश्चिम के देशों का भी विजय किया । मेवाड़ के राज- वंश का यह आदिपुरुष था । इसका जन्मकाल टाड साहब ने सं॰ ७६९ वि॰ या ७४४ ई॰ लिखा है ।