बाबूना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बाबूना संज्ञा पुं॰ [फा॰ बावूनह्] औषध के काम में आनेवाला एक छोटा पौधा । विशेष— यह पौधा यूरोप और फारस में होता है । इसको पंजाब में भी बोते हैं । इसका सूखा फूल बाजारों में मिलता है और सफेद रंग का होता है । इसमें एक प्रकार की गंध होती है और इसका स्वाद कड़ुवा होता है । इसके फूल को तेल में डालकर एक तेल बनाया जाता है जिसे 'बावूने का तेल' कहते हैं । यह पेट की पीड़ा, शूल और निर्बलता को हटाता है । इसका गरम काढ़ा वमन कराने के लिये दिया जाता है और स्त्रियों के मासिक धर्म बंद होने पर भी उपकारी माना जाता है ।