सामग्री पर जाएँ

बायन

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बायन ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ बायन]

१. वह मिठाई या पकवान आदि जो लोग उत्सवादि के उपलक्ष में अपने इष्टमित्रों के यहाँ भेजते है ।

२. भेट । उपहार ।

बायन ^१ संज्ञा पुं॰ [अं॰ बयानह्]

१. मुल्य का कुछ अंश जो किसी चीज को मोल लेनेवाला उसे ले जाने या पूरा दाम तुकाने के पहले मालिक को दे देता है जिसमें बात पक्की रहे ओर वह दूसरे के हाथ न बेचे । अगाऊ । पेशगी । विशेष— व्यापारी जब किसी माल को पसंद करते हैं और उसका भाव पट जाता है तब मूल्य का कुछ अंश माल के मालिक को पहले से दे देते हैं और शेष माल ले जाने पर या अन्य किसी समय पर देते हैं । इससे माल का मालिक उस माल को किसी दूसरे के हाथ नहीं बेच सकता है । वह धन जो माल पसंद होने और दाम पटने पर उसके मालिक की दिया जाता है बयाना कहलाता है ।

२. मजदूरी का थोड़ा अंश जो किसी को कोई काम करने की आज्ञा के साथ इसलिये दे दिया जाता है जिसमें वह समय पर काम करने आवे, और जगह न जाय । मुहा॰—बायन देना—छेड़छाड़ं करना । उ॰— भले भवन अव बायन दीन्हा । पावहुगे फल आपन कीन्हा ।—मानस, १ । १३७ ।