सामग्री पर जाएँ

बायबिडङ्ग

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बायबिडंग संज्ञा पुं॰ [सं॰ बिड़ड्ग] एक लता जो हिमालय पर्वत, लंका और बर्गा में मिलती है । विशेष—इसमें छोटे छोटे मटर के बराबर गोल गोल फल गुच्छों में लगते हैं जो सूखने पर ओपध के काम आते हैं । ये सूखे फल देखने में कबाबचीनी की तरह लगते हैं । पर उससे अधिक हलके और पोले होते हैं । वैद्यक में इसका स्वाद चरपरा कड़वा लिखा है और इसे रूखा, गरम और हलका माना है । यह कृमिनाशक, कफ और वात की दूर करनेवाला, दीपक तथा उदररोग, प्लीहा आदी आदि में लाभकारी होता है । पर्या॰—भस्मक । मोथा । कैराल । केवल । वेल्लतंडुला । घोपा, इत्यादि ।