बारहबानी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बारहबानी ^१ वि॰ [सं॰ द्वादश (आदित्य) + वर्ण, पा॰, बारस वण्ण]
१. सूर्य के समान दमकवाला ।
२. खरा । चोखा (सोने के लिये) । उ॰—(क) सोहत लोह परसि पारस ज्यों सुबरन बारहबानि ।—सूर (शब्द॰) । (ख) सिंघल दीप महँ जेती रानी । तिन्ह महँ दीपक बारहबानी ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. निर्दोप । सच्चा । जिसमें कोई बुराई न हो । पापरहित ।
४. जिसमें कुछ कसर न हो । पूरा । पूर्ण । पक्का । उ॰— है वह गुन बारहबानी । ए सखि । साजन, ना साखि, पानी ।— खुसरी (शब्द॰) ।
बारहबानी ^२ संज्ञा स्त्री॰ सूर्य की सी दमक । चोखी चमक । जैसे, बारहबानी का सोना ।