बालूसाही
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बालूसाही संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बालू + साही (=अनुरूप)] एक प्रकार की खस्ती मिठाई । विशेष—इसके लिये पहले मैदे की छोटी छोटी टिकिया बना लेते हैं और उनको घी में तलकर दो तार के शीर में डुबाकर निकाल लेते हैं । यह खाने में बालू सी खसखसी होती है ।