सामग्री पर जाएँ

बासना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बासना ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ वासना]

१. इच्छा । वांछा । चाह । दे॰ 'वासना' ।

२. गंध । महक । बू । उ॰—आपु भँवर आपुहि कमल आपुहि रंग सुबास । लेत आपुही बासना आपु लसत सब पास ।—रसनिधि (शब्द॰) ।

बासना ^२ क्रि॰ स॰ [सं॰ वासन या बास] सुगंधित करना ।

बासना ^३ क्रि॰ अ॰ [हिं॰ बास + ना (प्रत्य॰), अथवा सं॰ वसन (=निवास)] बसना । रहना । निवास करना । उ॰—क्या सराय का बासना, सब लोग बेगाना है ।—कबीर श॰, पृ॰ ४ ।

बासना ‡ क्रि॰ स॰ किसी के बसने वा निवास की व्यवस्था करना । (बोल॰) ।