सामग्री पर जाएँ

बिथा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बिथा पु † संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ व्यथा, प्रा॰ विथा] दुःख । पीड़ा । क्लेश । कष्ट । तकलीफ । उ॰—(क) हृदय की कबहुँ न जरनि घटी । बिन गोपाल बिथा या तनु की कैसे जात कटी ।—सूर (शब्द॰) । (ख) नैना मोहन रूप सों मन कों देत मिलाय । प्रीति लगै मन की बिथा सकों न ये फिर पाय ।——रसनिधि (शब्द॰) ।