बिदारीकंद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बिदारीकंद संज्ञा पुं॰ [सं॰ विदारीकन्द] एक प्रकार का कंद जिसकी बेल के पत्ते अरुई के पत्ते के समान होते हैं । बिलाई कंद । विशेष—यह कंद बेल की जड़ में होता है इसका रंग कुछ लाल होता है और इसके ऊपर एक प्रकार के छोटे छोटे रोएँ होते हैं । वैद्यक में इसे मधुर, शीतल, भारी, स्निग्ध, रक्तपित्त- नाशक, कफकारक, वीर्यवर्धक, वर्ण को सुंदर करनेवाला और रुधिरविकार, दाह तथा वमन को दूर करनेवाला माना है ।