बिलंद
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बिलंद वि॰ [फा़॰ बुलंद]
१. ऊँचा । उच्च । उ॰—(क) मंद बिलंद अभेरा दलकन पाइअ दुख झकझोरा रे ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) प्रवल बिलंद वर बारनि के दंतनि सौं बैरनि के बाँके बाँके दुरग बिदारे हैं ।—केशव (शब्द॰) ।
२. विफल । नाकामयाब । जैसे,—अगर अच्छी तरह न पढ़ोगे तो इस बार इम्तहान में बिलंद हो जाओगे ।