बिला
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बिला अव्य॰ [अ॰] बिना । बगैर । उ॰—आज अपनी जरा सी मेहर की निगाह से इस बादशाहत को बिला कीमत खरीद सकती हो ।—राधाकृष्ण दास (शब्द॰) । यौ॰—बिला तकल्लुफ = निःसंकोच । बिला तरद्दुद = निःशंक । बिला नागा = प्रतिदिन । रोजाना । बिला बजह = अकारण व्यर्थ । बिला वास्ता = बिना किसी संबंध या सिलसिला के । बिला शक, बिला शुबहा = संदेह रहित । निसंदेह । बिला सबब = दे॰ 'बिला वजह' । बिला शर्त = बिना किसी दाँव या बाजी के । बिना किसी प्रतिबंध के ।