बिसमिल्ला
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बिसमिल्ला (ह्) संज्ञा पुं॰ [अ॰] श्रीगणेश । प्रारंभ । आरंभ । आदि । मुहा॰—बिसमिल्ला ही गलत होना = आदि से ही गलती का शुरू होना । किसी कार्य के आरंभ ही में विध्न, बाधा वा भूल का होना । उ॰—किंतु संयुक्ता को संयोगिता लिखकर बिसमिल्ला ही गलत कर डाला ।—प्रेमघन॰, भा॰ २, पृ॰ ४४० । बिसमिल्ला करना = आरंभ करना । लग्गा लगाना । शुरू करना ।