सामग्री पर जाएँ

बिससना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बिससना पु ^१ क्रि॰ स॰ [सं॰ विश्वसन] विश्वास करना । एतबार करना । भरोसा करना । उ॰—न ये बिससिए अति नए दुरजन दुसह स्वभाव । आटै परि प्रानन हरत काँटे लौं लगि पाव ।—बिहारी (शब्द॰) ।

बिससना ^२ क्रि॰ स॰ [सं॰ विशसन]

१. वध करना । मारना । घात करना । उ॰—पुनि तुरग को बिससि तहँ कौसल्या कर दीन । कियो होम करि घ्राण वप दसरथ नृपति प्रवीन ।—रघुराज (शब्द॰) ।

२. शरीर काटना । चीरना फाड़ना ।