सामग्री पर जाएँ

बूँदी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

बूँदी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ बूँद + ई(प्रत्य॰)] एक प्रकार की मिठाई जो अच्छी तरह फटे हुए बेसन को झरने में से बूँद बूँद टपकाकर और घी में छानकर बनाई जाती है । बुँदिया । विशेष— यह मीठी और नमकीन दो प्रकार की होती है । नमकीन बूँदी बनाने के लिये पहले ही बेसन को घोलते समय उसमें नमक, मिर्च आदि मिला देते हैं, पर मीठी बूँदी बनाने के लिये बेसन घोलते समय उसमें कुछ नहीं मिलाया जाता । उसे घी में छानकर शीरे में डुबा देते हैं और तब फिर काम में लाते हैं । छोटे दानों की बूँदी का लड्डू भी बाँधते हैं जो 'बूँदी का लड्डू' कहलाता है । ऐसे ही लड्डू पर जब कंद या दाने का चूर लपेट देते हैं तब वह मोतीचूर का लड्डू कहलाता है ।

२. वर्षा के जल की बूँद । क्रि॰ प्र॰—पढ़ना ।