बूचा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बूचा वि॰ [सं॰ बुस(=विभाग करना)]
१. जिसके कान कटे हों । कनकटा ।
२. जिसके ऐसे अंग कट गए हों, अथवा न हों जिनके कारण वह कुरूप जान पड़ता हो । जैसे,— पत्तियाँ झड़ जाने के कारण यह पेड़ बूचा मालूम होता है ।
३. जिसके साथ कोई सौंदर्य बढ़ानेवाला उपकरण न हो । नंगा । खाली ।