बूड़ना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बूड़ना क्रि॰ स॰ [सं॰ वुडा(= डूबना)]
१. डूबना । निमज्जित होना । गर्क होना । उ॰—(क) बूडे सकल समाज चढ़े जो प्रथमहि मोह बस ।—तुलसी (शब्द॰) । (ख) बूड़त भव निधि नाव निबाहक । निगुणिन के तुमही गुणगाहक ।— रघुराज सिंह (शब्द॰) ।
२. लीन होना । निमग्न होना । गूढ़ विचार करना । उ॰— दशा गुनि गोरि की बिलोकि गेह वारे लो एरी सखी रोग ठहराय राख्यो सबहू । बूड़ि बूड़ि बैदन सों एक ते सरस एक हारें नाहिं उपचार करत हैं अबहूँ ।—रघुनाथ (शब्द॰) । सयो॰ क्रि॰—जाना ।