बेना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बेना † ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वेणु]
१. बाँस का बना हुआ हाथ से झलने का छोटा पंखा । उ॰—जहँवा आँधी चले बेना को बर्न बताबै ।—पलटू॰, पृ॰ ७४ ।
२. खस । उशीर । उ॰— किन्हेसि अगर कस्तुरी बेना । कीन्हेसि भीमसेनि अरु चेना ।—जायसी (शब्द॰) ।
३. बाँस ।
बेना ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ वेणी] एक गहना जो माथे पर बेंदी के बीच में पहना जाता हैं । उ॰—बेना सिर फूलहि को देखत मन भूल्यो । रूप की लता में भनों एक फूल फूल्यो ।—भारतेंदु ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ ४४० ।