बेनियन
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बेनियन संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बनिया] वह व्यापारी या महाजन जो यूरोपीय कोठीवालों (हाउसवालों) को आवश्यकतानुसार धन की सहायता देता है । विशेष— 'बेनियन' धनी बंगाली और मारवाड़ी होते हैं । हाउसवालों से इनकी लिखा पढ़ी रहती है कि जब जितने रुपए की आवश्यकता होगी देना पड़ेगा । एक हाउस या कोठी का एक ही बेनियन होता है । लाभ होने पर बेनियन को भी हिस्सा मिलता है और घाटा होने पर उसे हानि भी सहनी पड़ती है ।