बेहाथ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बेहाथ वि॰ [सं॰ वि + हस्त, प्रा॰ विहथ्थ] हस्तरहित । बिना हाथ का । मुहा॰—बेहाथ होना =(१ ) अकर्मण्य होना । निष्क्रिय वा निरुद्यम होना । उ॰—हाथ होते हम बेहाथ हैं ।—चुभते॰ (दो दो बातें), पृ॰ ५ । (२) हाथ के बाहर होना । अंकुश या प्रतिबंध न मानना । उच्छुखल होना । (३) अधिकार से बाहर होना । अधिकार में न होना ।