बैसवारा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बैसवारा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ बैस + वारा (प्रत्य॰)] [वि॰ बैस- वारी] अवध का पश्चिमी प्रांत । विशेष—यह प्रदेश बहुत दिनों तक थानेश्वर के बैस क्षत्रियों के अधिकार में रहा । बैस क्षत्रियों की बस्ती होने के कारण यह प्रदेश बैसवारा या बैसवाड़ा कहा जाने लगा । यहाँ की बोलचाल की भाषा को बैसवारी या बैसवाड़ी कहते हैं । यह अवधी की एक उपभाषा है । बैस वश के प्रसिद्ध सम्राट् हर्षवर्धन ने अपनी राजधानी कन्नौज में रखी थी, यह इतिहासप्रसिद्ध है ।