बोहरा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]बोहरा संज्ञा पुं॰ [सं॰ व्यापार] व्यापार करनेवाली एक जाति । उ॰—पहली हम होते छोहरा । कौड़ी बेच पेट निठि भरते अब तो हुए बोहरा ।—सुंदर॰ ग्रं॰, भा॰
२. पृ॰ ९१४ । विशेष—'राजपुताना का इतिहास', पृ॰ १४२१ में लिखा है कि 'कई ब्राह्मणों ने व्योपार और शिल्पकारी का कार्य करना आरंभ किया और जब पेशों के अनुसार जातियाँ बनने लगीं तब शिल्प का कार्य करनेवाले ब्राह्मण 'खाती' और व्यापार करनेवाले ब्राह्मण 'बोहरा' कहलाने लगे ।