भटियारी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]भटियारी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰] संपूर्ण जाति की एक संकर रागिनी जिसमें ऋषभ कोमल लगता है ।
भटियारी ^२ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ भटियारा] भटियारे की स्त्री । उ॰— भटियारियों का कायदा है कि जब लड़ाई को जी चाहता है तो ख्वाही न ख्वाही छेडखानी करती हैं ।—सैर॰, पृ॰ ३८ । मुहा॰—भटियारियों की तरह लड़ना = बेसबब गंदी बातें कहते हुए झगड़ना । उ॰—लाड़ो, तुम तो भटियारियों की तरह लड़ती हो ।—सैर॰, पृ॰ ३८ ।