भरपाई
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]भरपाई ^१ क्रि॰ वि॰ [हिं॰ भरना + पाना (भर पाना)] पूर्ण रूप से । भली भाँति । उ॰— आपुन वज्र समान भए हरि माला दुखित भई भरपाई ।— सूर (शब्द॰) ।
भरपाई ^२ संज्ञा स्त्री॰
१. भर पाने का भाव । जो कुछ बाकी हो, वह पूरा पूरा पा जाना ।
२. वह रसीद जो पूरी पूरी वसूली हो जाने पर दी जाय । कुल बाकी चुक जाने पर दी जानेवाली रसीद ।