भाँड़ा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]भाँड़ा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ भाण्ड]
१. बरतन । बासन । पात्र ।
२. बड़ा बरतन । जैसे, हंडा, कुंडा इत्यादि । मुहा॰—भाँड़े में जी देना = किसी पर दिल लगा होना । उ॰— को तुम उतर देय हो पाँड़े । सो बोलै जाको जिव भाँड़े ।— जायसी (शब्द॰) । भाँड़े भरना = पश्चात्ताप करना । पछताना । उ॰— तब तू मारिबोई करति । रिसनि आगे कहि जो आवनि अब लै भाँड़े भरति ।— सूर (शब्द॰) ।
भाँड़ा ^२ संज्ञा पुं॰ [हिं॰ भाँड़]
१. भाँड़पन ।
२. भाँड़ का काम । उ॰— कहूँ भाँड़ भाँड़यो करैं मान पावै ।— केशव (शब्द॰) ।