भाठी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]भाठी ^१ संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ भाठा] पानी का उतार । भाटा ।
भाठी पु † ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ भस्त्री]
१. भट्ठी । उ॰— भवन मोहि भाठी सम लागत मरति सोच ही सोचन । ऐसी गति मेरी तुम आगे करत कहा जिय दोचन ।— सूर (शब्द॰) ।
२. वह स्थान जहाँ मद्य चुलाया जाता है । भट्ठी । उ॰— कबिरा भाठी प्रेम की, बहुतक बैठे आय । सिर सौंपे सो पीवही और पै पिया न जाय ।— कबीर (शब्द॰) ।