भाद्रपदा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]भाद्रपदा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक नक्षत्रपुंज का नाम । विशेष— इसके दो भाग किए गए हैं— पूर्वा भाद्रपदा और उत्तरा भाद्रपदा । पूर्वा भाद्रपदा यमल आकृति की है । यह उत्तर ओर अक्षांश से २४° पर है और इसमें दो तारे हैं । उत्तरा भाद्रपदा की आकृति शय्या के आकार की है और यह अक्षांश से ३६° उत्तर ओर है । इसमें भी दो तारे हैं । पूर्वा भाद्रपदा का देवता अजएकपात् और उत्तरा भाद्रपदा का अहिबुँध्न्य है । पहली कुंभ राशि में और दूसरी मीन में मानी जाती है ।