सामग्री पर जाएँ

भुजङ्गा

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

भुजंगा संज्ञा पुं॰ [हिं॰ भुजंग]

१. काले रंग का एक प्रसिद्ध पक्षी । भुजंटा । कोतवाल । विशेष—इसकी लंबाई प्रायः डेढ़ बालिश्त होती है । यह कीड़े मकाड़े खाता है और बड़ा ढीठ होता है । यह भारत, चीन और श्याम देश में पाया जाता है । यह प्रातःकाल बोलता है और इसकी बोली सुहावनी लगती है । यह एक बार में चार अंडे देता है । इसकी अनेक अवातर उपजातियाँ होती हैं; जैसे, केशराज, कृष्णराज इत्यादि ।

२. दे॰ 'भुजग' ।