सामग्री पर जाएँ

भूमिचंपक

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

भूमिचंपक संज्ञा पुं॰ [सं॰ भूमिचम्पक] एक प्रकार का फूलवाला पौधा । भुइँचंपा । विशेष—यह पौधा भारत, बरमा, लंका, जावा, आदि में प्रायः होता है । इसके लंबे लबें पत्ते बहुत ही सुंदर और फूल बहुत सुगंधित होते है; और इसी लिये यह प्रायः बगीचों मे ं लगाया जाता है । इसकी छाल, पत्ते और जड़ आदि का अनेक रोगों में ओषधि के रूप में प्रयोग होता है । इसको पीसकर फोड़े पर लगाने से फोड़ा बहुत जल्दी पक जाता है । छाल का चूर्ण प्रायः घाव भरने में उपयोगी होता है ।