भेँट
दिखावट
संज्ञा
[सम्पादित करें]भेँट
- मुलाक़ात या साक्षात्कार; किसी से आमने-सामने मिलने की क्रिया।
- भेंटस्वरूप दी जाने वाली वस्तु; उपहार या तोहफ़ा।
उच्चारण
[सम्पादित करें]उदाहरण वाक्य
[सम्पादित करें]- आज मेरी प्रधानाचार्य से भेँट हुई।
- उन्होंने गुरुदेव को एक पुस्तक भेँट में दी।
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]भेँट संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ भेंटना]
१. मिलना । मुलाकात । जैसे,— यदि समय मिले तो उनसे भेंट कर लीजिएगा ।
२. उपहार । नजराना । उपासना । जैसे,— ये ५०) आपकी भेंट हैं । क्रि॰ प्र॰—चढ़ना ।—चढ़ाना ।—देना । —पाना ।— मिलना ।—लेना ।