भैया
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादन]शब्दसागर
[सम्पादन]भैया ^१ संज्ञा पुं॰ [हि॰ भाई]
१. भाई । भ्राता ।
२. बराबरवालों या छोटों के लिये संबोधन शब्द । उ॰— (क) पितु समीप तब जाएहु भैया । भइ बड़ी बार जाइ बलि मैया । —तुलसी (शब्द॰) । (ख) कहै मोहि मैया मै न मैया भरत की बलैया लैहो भैया तेरी मैया कैकेई है । —तुलसी (शब्द॰) ।
भैया ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰] नाव की पटटी या तख्ती ।