सामग्री पर जाएँ

भ्रमरच्छली

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

भ्रमरच्छली संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] एक प्रकार का बहुत बड़ा जंगली वृक्ष । विशेष—इस वृक्ष के पत्ते बादाम के पत्तों के समान होते हैं जिसमें बहुत पतली पतली फलियाँ लगती हैं । इसकी लकड़ी सफेद रंग की और बहुत बढ़िया होती है और प्रायः तलवार के म्यान बनाने के काम में आती है । वैद्यक में यह चरपरी, गरम, कड़वी, रुचिकारक, अग्निदीपक और सर्वदोष- नाशक मानी जाती है । पर्या॰—भृमाह्वा । भ्रमराह्वा । क्षीरद्र । भृंगमूलिका । उग्रगंधा । छल्ली ।