मंथरा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मंथरा संज्ञा स्त्री॰ [स॰ मन्थरा]
१. रामायण के अनुसार कैकेयी की एक दासी । उ॰—नाम मंथरा मंदमति चेरि कैकयी केरि ।—मानस । विशेष—यह दासी कैकेयी के साथ उसके मायके से आई थी । इसी के बहकाने पर कैकेयी ने रामचंद्र को बनवास और भरत को राज्य देने के लिये महाराज दशरथ से अनुरोध किया था ।
२. युक्तिकल्पतरु के अनुसार १२० हाथ लंबी, ६० हाथ चौड़ी और ३० हाथ ऊँची नाव ।