मंसा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मंसा ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मनस्]
१. इच्छा । चाहना । अभिरुचि । उ॰—कह गिरधर कविराय केलि की रही न मंसा ।—गि॰ दा॰ (शब्द॰) ।
२. संकल्प ।
३. आशय । अभिप्राय । विशेष—यह शब्द संस्कृत 'मनस्' से निकला है पर कुछ लोग भ्रमवश इसे अरबी 'मंशा' से निकला हुआ समझते हैं ।