मक्दूर
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मक्दूर संज्ञा पुं॰ [अ॰] सामर्थ्य । ताकत । शक्ति । बल । जोर । जैसे,—यह अपने अपने मक्दूर की बात है । मुहा॰—मक्दूर से बाहर पावँ रखना=सामर्थ्य या योग्यता से बढ़कर काम करना ।
२. वश । काबू । मुहा॰—मक्दूर चलना=बस चलना । काबू चलना ।
३. समाईं । गुंजाइश ।
४. दौलत । धन । पूँजी । यौ॰—मक्दूरवाला=धनवान । संपन्न । अमीर ।