मजमुआ
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मजमुआ ^१ वि॰ [अ॰ मजमूअह्] इकट्ठा किया हुआ । जमा किया हुआ । एकत्र किया हुआ । संगृहीत ।
मजमुआ ^२ संज्ञा पुं॰ [अ॰]
१. एक ही प्रकार की बहुत सी चीजों का समूह । जखीरा । खजाना ।
२. एक प्रकार का इत्र जो कई इत्रों को एक में मिलाकर बनता है । यह प्रायः जमा हुआ होता है । यौ॰—मजमुआ जाबता दीवानी=दीवानी कानूनों का संग्रह । मजमुआ जायता फौजदारी=फौजदारी कानूनों का संग्रह । मजगुआदार=माल विभाग का कर्मचारी ।