मथनी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मथनी संज्ञा स्त्री॰ [हिं॰ मथना]
१. वह मटका जिसमें दही मथा जाता है । मथनियाँ । उ॰—(क) दूध दही के भोजन चाटे नेकहु लाज न आई । माखन चोरि फोरि मथनी को पीवत छाछ पराई ।—सूर (शब्द॰) । (ख) डारे कहूँ मथनी बिसारे कहूँ घी को घड़ा बिकल बगारे कहूँ माखन मठा मही ।
२. दे॰ 'मथानी' ।
३. मथने की क्रिया ।