मदात्यय
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मदात्यय संज्ञा पुं॰ [सं॰] एक रोग का नाम जी लगातार अत्यंत मद्यपान करने से होता है । उ॰—विधि से विरुद्ध मद्यपान करने से मदात्यय रोग होता है ।—माधव॰, पृ॰ ११५ । विशेष—इस रोग में रोगी को चक्कर आता है, नींद नहीं आती, अरुचि होती है, प्यास लगती है, हाथ पैर मे जलन होती है और वे ढील पड़ जाते हैं, तंद्रा आती है और अपच हो जाता है । कभी कभी ज्वर भी आता है और रोगी बहुत प्रलाप करता है । पर्या॰—मदातंक । मदव्याधि । मद ।