सामग्री पर जाएँ

मनसना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मनसना पु क्रि॰ स॰ [हिं॰ मानस, सं॰ मनस्यन्]

१. इच्छा करना । विचार करना । इरादा करना । उ॰—(क) भँवर जो मनसा मानसरे लीन्ह कमल रस आय । घुन हियाव ना कै सका झूर काठ तस खाय ।—जायसी (शब्द॰) । (ख) पवन बाँध अपसरहिं अकासा । मनसहिं जहाँ जाहिं तहं वासा ।—जायसी (शब्द॰) । (ग) याही ते शूल रही शिशुपालहि । सुमिरि सुमिरि पछिताति सदा वह मान भंग के कालहि । दुलहिनि कहति दौरि दीजहु द्विज पाती नँद के लालहि । वर सुवरात बुलाइ बड़े हित मनसि मनोहर वालहि ।—सूर (शब्द॰) ।

२. संकल्प करना । दृढ़ निश्चय या विचार करना । उ॰—जोई चाहै सोई लेइ मने नहिं कीजै यह शिव के चढ़ाइबे को मनस्यो कमल है ।—रघुनाथ (शब्द॰) ।

३. हाथ में जल लेकर संकल्प का मंत्र पढ़कर कोई चीज दान करना ।