मरदना
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मरदना पु क्रि॰ सं॰ [सं॰ मर्दन]
१. मसलना । मर्दन करना । मलना । उ॰—(क) अति करहि उपद्रव नाथा । मरदहिं मोहि जानि अनाथा ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) पदन मरदि मद सदन शत्रु सुर लोक पठावत ।—गोपाल (शब्द॰) ।
२. ध्वंस करना । चूर्ण करना । उ॰—अमल कमल कुल कलित ललित गति बेलि सों बलित मधु माधवी को पानिए । मृगमद मरदि कपूर धूरि चूरि पग केसरि को केशव विलास पहिचानिए ।— केशव (शब्द॰) ।
३. माड़ना । गूँधना । जैसे, आटा मरदना ।