मर्य्यादा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मर्य्यादा ^१ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मर्यादा]
१. दे॰ 'मर्यादा' । उ॰— भो मर्य्यादा बहुत सुख लागा । यहि लेखे सब संशय भागा ।—कबीर (शब्द॰) ।
२. रीति । रसम । प्रथा ।
३. चाल । ढँग ।
४. विवाह में वर पक्षवालों का वह भोज जो उन्हें विवाह के तीसरे दिन कन्यापक्ष की ओर से दिया जाता है । बड़हार । बढ़ार । मुहा॰—मर्य्यादा रहना=बरात का विवाह के तीसरे दिन ठहरकर भोज में संमिलित होना ।
मर्य्यादा ^२ संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]
१. सीमा । हद ।
२. कूल । नदी या समुद्र का किनारा ।
३. दो या दो से अधिक मनुष्यों के बीच की प्रतिज्ञा । मुआहिदा । करार ।
४. नियम ।
५. सदाचार ।
६. मान प्रतिष्ठा । गौरव । क्रि॰ प्र॰—रखना । मुहा॰—मर्य्यादा जाना=साख खत्म होना । विश्वास जाता रहना । मर्य्यादा लेना=लज्जा उतरना । लज्जित करना ।
७. धर्म ।