सामग्री पर जाएँ

मल्लयुद्ध

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मल्लयुद्ध संज्ञा पुं॰ [सं॰] परस्पर द्वं द्वयुद्ध जो बिना शस्त्र के केवल हाथों से किया जाय । बाहुयुद्ध । कुश्ती । पर्या॰— नियुद्घ । बाहुयुद्घ । विशेष— यह युद्ध प्राचीन मल्ल जाति के नाम से प्रख्यात है । इस जाति के लोग अखाड़ों में व्यायाम और युद्ध किया करते थे । महाभारत के काल में इनकी युब्बणाली को राजा लोग इतना पसंद करते थे कि प्रायः सभी राजाओं के दरबार में मल्ल नियुक्त किए जाते थे और उन्हें अखाड़ों में लड़ाया जाता था । कितने लोग मल्लों को रखकर उनसे स्वयं शिक्षा प्राप्त करते थे और मल्लयुद्घ में निपुणता बड़े गौरव की बात मानी जाती थी । जरासंघ और भीम मल्लयुद्ध के बड़े व्यसनी थे । जरासंध के यहाँ मल्लों की एक सेना भी थी ।