सामग्री पर जाएँ

मल्हराना

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मल्हराना † क्रि॰ स॰ [सं॰ मल्ह( =गोस्तन) ] चुप करना । पुचकारना । मल्हाना । उ॰—रूचिर सेज लै गई मोहन को भूजा उछंग सुवावति है । सूरदास प्रभु सोई कन्हैया हलरावति मल्हरावति है । —सूर (शब्द॰) । विशेष—गौओं को दुहते समय जब दुहनेवाला उनके स्तन से दूघ निकालता है, तब नई गौएँ बहुत उछलती कूदती और लात चलाती है । इसके लिये दुहनेवाले उन्हें चुमकारते पुचकारते हैं जिससे वे शांत हों और दुहने दें । इसीलिये 'मल्ह' शब्द से जिसका अर्थ गोस्तन है, मल्हराना, मल्हाना, मल्हारना आदि क्रियाएँ चुमकारने के अर्थ में बनी हैं ।