मसा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मसा ^५ संज्ञा पुं॰ [सं॰] माप । तौल [को॰] ।
मसा ^१ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मांसकील]
१. शरीर पर कहीं कहीं काले रंग का उभरा हुआ मांस का छोटा दाना जो वैद्यक के अनुसार एक प्रकार का चर्मरोग माना जाता है, और जो शरीर में अपने होने के स्थान के विचार से शुभ अथवा अशुभ माना जाता है । यह प्राय: सरसों अथवा मूँग के आकार से लेकर बेर तक के आकार का होता है । उ॰—अंदाज से जियादा निपट नाज सुख नहीं । जो खाल अपने हद से बढा़ सो मसा हुआ । —कविता कौ॰, भा॰
४. पृ॰ १२ ।
२. बवासीर रोग में मांस के दाने जो गुदा के मुँह पर या भीतर होते हैं । इनमें बहुत पीड़ा होती है और कभी कभी इनमें से खून भी बहता है ।
मसा ^२ संज्ञा पुं॰ [सं॰ मशक] मच्छड़ ।