महताबी
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]महताबी संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰]
१. मोमबत्ती के आकार की बनी हुई एक प्रकार की आतिशबाजी जो मोटे कागज में बारूद, गंधक आदि मसाले लपेटकर बनाई जाती है और जिसके जलने से बहुत तेज प्रकाश होता है । इसकी रोशनी सफेद, लाल, नीली, पीली आदि कई प्रकार की होती है । उ॰—छाय रही सखि बिरह सो वे आबी तन छाम । पी आए लखि बरि उठी महताबी सी बाम ।—स॰ सप्तक, पृ॰ २२९ ।
२. किसी बड़े प्रासाद के आगे अथवा बाग के बीच में बना हुआ गोल या चौकोर ऊँचा चबूतरा जिसपर लोग रात के समय बैठकर चाँदनी का आनंद लेते हैं । †
३. एक प्रकार का बड़ा नीबू । चकोतरा । (पूरब) ।