सामग्री पर जाएँ

महावारुणी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

महावारुणी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰] गंगास्नान का एक योग । विशेष—यदि चैत्र कृष्ण त्रयोदशी को शतभिषा नक्षत्र हो तो उस दिन वारुणी योग होता है । यदि यह योग शनिवार को पड़े तो महावारुणी कहलाता है । पुराणों के अनुसार इस योग में गंगास्नान का बहुत अधिक फल होता है ।