सामग्री पर जाएँ

माँद

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

माँद ^१ वि॰ [सं॰ मन्द] बेरौनक । उदास । वदरंग ।

२. किसी के मुकाबले में फीका । खराब या हलका । क्रि॰ प्र॰—करना ।—पड़ना ।—होना ।

३. पराजित । हारा हुआ । मात ।

माँद ^२ संज्ञा स्त्री॰ [देश॰]

१. गोबर का वह ढेर जो पड़ा पड़ा सूख जाता है और जो प्रायः जलाने के काम आता है । इसकी आँच उपलों की आँच के मुकाबले में मंद या धीमी होती है ।

२. हिंसक जंतुओं के रहने का विवर । बिल । गुफा । चुर । खोह ।

माँद ^३ संज्ञा स्त्री॰ [फ़ा॰ माँदगी] बीमारी । रोग । उ॰— मावडिया तन मैण रा मिटै कदे नह माँद । बाँकी ग्रं॰, भा॰ २, पृ॰ २१ ।