मागध
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मागध संज्ञा पुं॰ [सं॰]
१. एक प्राचीन जाति जो मनु के अनुसार वैश्य के वीर्य से क्षत्रिय कन्या के गर्भ से उत्पन्न है । इस जाति के लोग वंशक्रम से विरुदावली का वर्णन करते हैं और प्रायः 'भाट' कहलाते हैं । उ॰— (क) मागध बंदी सूत गण विरद बदहिं मति धीर ।— तुलसी (शब्द॰) । (ख) मागध वंशावली बखाना ।— रघुराज (शब्द॰) ।
२. जरासंध का एक नाम जो मगध का नरेश था । उ॰— मागध मगध देश ते आयो लीन्हें फौज अपार ।— सूर (शब्द॰) ।
३. जीरा ।
४. पिप्पलीमूल ।
मागध ^३ वि॰ [सं॰ मगध] मगध देश का ।