सामग्री पर जाएँ

मातंगी

विक्षनरी से

प्रकाशितकोशों से अर्थ

[सम्पादित करें]

शब्दसागर

[सम्पादित करें]

मातंगी संज्ञा स्त्री॰ [सं॰]

१. कश्यप की एक कन्या । विशेष— कहते हैं हाथी इसी से उत्पन्न हुए थे ।

२. तांत्रिकों के अनुसार दस महाविद्याओं में से नवीं महाविद्या ।

३. वशिष्ठ ऋषि की पत्नी का एक नाम (को॰) ।

४. श्वपच- कन्या । चांडाल की कन्या (को॰) ।