माध्याकर्षण
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]माध्याकर्षण संज्ञा पुं॰ [सं॰] पृथ्वी के मध्य भाग का वह आकर्षण जो सदा सब पदार्थो का अपनी ओर खीचंता रहता है और जिसके कारण सब पदार्थ गिरकर जमीन पर आ पड़ते है । विशेष— इंगलैंड के प्रसिद्ध तत्ववेत्ता न्यूटन ने वृक्ष से एक सेव को जमीन पर गिरते हुए देखकर यह सिद्धांत स्थिर किया था कि पृथ्वी के मध्य भाग में एक ऐसी आकर्षण शक्ति है, जिसके द्वारा सब पदार्थ, यदि बीच में कोई चीज बाधक न हो तो, उसकी ओर खिंच आते हैं ।