मानरंध्रा
दिखावट
प्रकाशितकोशों से अर्थ
[सम्पादित करें]शब्दसागर
[सम्पादित करें]मानरंध्रा संज्ञा स्त्री॰ [सं॰ मनरन्ध्रा] जलघड़ी जिसका व्यवहार प्राचीन काल में समय जानने के लिये होता था । विशेष— इसमें एक छोटा कटोरा होता था जिसके पेदें में एक छोटा सा छेद होता था । वह कटोरा किसी बड़े जलपात्र में छोड़ दिया जाता था और उस छेद के द्वारा धीरे धीरे कटोरे में पानो भरने लगता था । वह कटोरा ठिक एक दंड़ या घड़ी मे भर जाता था और पानी में डूब जाता था । फिर उसे निकालकर खाली करके उसी प्रकार पानी में छोड़ देते थे और इस प्रकार समय का निरूपण करते थे ।